दो महीने बाद खाली हो गया एल-2

जासं मैनपुरी लगभग दो महीने के हाहाकार के बाद राहत भरी खबर आई है। एल-2 आइसोलेशन अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:46 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:46 AM (IST)
दो महीने बाद खाली हो गया एल-2
दो महीने बाद खाली हो गया एल-2

जासं, मैनपुरी : लगभग दो महीने के हाहाकार के बाद राहत भरी खबर आई है। एल-2 आइसोलेशन अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एल-2 में व्यवस्थाओं को नए सिरे से तैयार करने की मशक्कत में जुट गया है।

कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में भी जमकर कहर बरपाया। 20 अप्रैल से लेकर आठ मई तक पीक पर रहे कोरोना संक्रमण की वजह से कई मरीजों ने अपनी जान गंवाई। जिले में बेहद गंभीर हालत में मिलने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए पुराने महिला चिकित्सालय परिसर को लेबल-2 आइसोलेशन अस्पताल में तब्दील किया गया था। यहां मरीजों की संख्या दो सौ को भी पार कर चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के बेहतर उपचार के लिए कराए गए प्रबंधों का असर भी दिखा। धीरे-धीरे मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज होने लगे।

पांच मई तक यहां नौ मरीज भर्ती थे। जबकि शनिवार की सुबह संख्या शून्य हो गई। सीएमओ डा. एके पांडेय का कहना है कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत की वजह से यहां भर्ती सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सभी को घर भेजा जा चुका है। मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद पूरे एल-2 अस्पताल को दोबारा धुलवाया जाएगा। यहां सभी कमरों की सफाई कराई जाएगी। उपकरण और अन्य सामान बेहतर ढंग से रखवाया जा रहा है। हम यहां अपनी तैयारियां पूरी बनाए रखेंगे ताकि किसी तरह के संक्रमण की आशंका पर बेहतर उपचार के प्रबंध हो सकें। अब कोविन एप पर खुद सुधार सकेंगे गलतियां : वैक्सीनेशन के लिए आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान अगर कोई गलती हो गई है तो घबराइए मत। अब यूजर स्वयं ही उस गलती को आसानी से सुधार सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविन पोर्टल में रेज एन इश्यू फीचर को जोड़ा है। जिस पर क्लिक करके गलतियों को दुरुस्त किया जा सकता है।

वैक्सीनेशन का लाभ लेने से पहले लाभार्थी को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण में स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ से बचने के लिए कोविन पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल की मदद से कोई भी व्यक्ति स्मार्ट फोन के जरिए अपना पंजीकरण कर स्लाट बुक कर सकता है। कई बार लाभार्थी द्वारा गलत फीडिग कर दिए जाने की वजह से केंद्रों पर मिलान के दौरान गलतियां काफी परेशानी बढ़ाती थीं। इस समस्या के निदान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। पोर्टल पर नया फीचर जोड़ा गया है। इससे यदि वैक्सीनेशन से संबंधित फीडिग में किसी प्रकार की गल्ती हो गई है तो उसे कोविन पोर्टल के जरिए ही ठीक किया जा सकेगा। इसके जरिए नाम, जन्म तिथि, लिग और पते को सुधारने में आसानी होगी।

इस तरह से कर सकते हैं सुधार

- सबसे पहले कोविन पोर्टल पर जाकर उसकी वेबसाइट को खोलना होगा।

- इसके बाद वैक्सीन लगवा चुके व्यक्ति को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लागइन करना होगा।

- रेज एन इश्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- नाम, जन्म तिथि, लिग और पते पर क्लिक करके उसमें बदलाव किया जा सकता है।

लाभार्थियों की सुविधा के लिए शासन स्तर से व्यवस्था कराई गई है। आने वाले समय में वैक्सीनेशन को और भी ज्यादा आसान व बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर भी कुछ नए प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा।

डा. एके पांडेय, सीएमओ

chat bot
आपका साथी