चुनावी रंजिश में विवाद मारपीट-पथराव, फायरिग

चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने जीते प्रत्याशी के समर्थक के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। इस दौरान पथराव के बाद फायरिग भी हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है। चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने जीते प्रत्याशी के समर्थक के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। इस दौरान पथराव के बाद फायरिग भी हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:20 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:20 AM (IST)
चुनावी रंजिश में विवाद मारपीट-पथराव, फायरिग
चुनावी रंजिश में विवाद मारपीट-पथराव, फायरिग

संसू, करहल, मैनपुरी: चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने जीते प्रत्याशी के समर्थक के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। इस दौरान पथराव के बाद फायरिग भी हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

थाना करहल के गांव सिंहपुर निवासी रघुवीर सिंह और वीरेंद्र सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी थे। गांव के भूप सिंह ने रघुवीर सिंह का समर्थन किया था, जबकि राहुल पक्ष ने वीरेंद्र सिंह का समर्थन किया था। राहुल ने भूप सिंह से भी वीरेंद्र सिंह का समर्थन करने को कहा था। भूप सिंह ने राहुल की बात मानने से इन्कार कर दिया था। मतगणना के बाद रघुवीर सिंह को विजयी घोषित किया गया।

भूप सिंह के मुताबिक, चुनाव परिणाम को लेकर राहुल नाराज हो गया और भूप सिंह का सबक सिखाने की धमकी देने लगा। आरोप है कि बुधवार शाम राहुल पक्ष के लोग भूप सिंह के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भूप सिंह और आदेश घायल हो गए। इस दौरान पथराव के बाद ताबड़तोड फायरिग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना की रिपोर्ट भूप सिंह ने राहुल, यतेंद्र, जितेंद्र, सत्यवीर, बड़े लब्बा, भोले, रंजीत व आठ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि घटना में मारपीट पथराव हुआ है, फायरिग नहीं हुई है। चुनाव को लेकर झगड़ा कर रहे छह लोग गिरफ्तार

बेवर : क्षेत्र के गांव हदुआ में चुनाव परिणाम आने के बाद दो पक्षों में वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया। दोनो पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के ओमकार, प्रमोद कुमार, कुलदीप, अजय कुमार, शिवम और प्रदीप निवासीगण हदुआ को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी