आओ, साथ मिलकर मनाएंगे होली

दैनिक जागरण द्वारा एक मुहल्ला एक होली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हबिलिया के युवाओं ने सामूहिक होली जलाने का निर्णय लिया। साथ ही वृक्ष नहीं काटेंगे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:24 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:24 AM (IST)
आओ, साथ मिलकर मनाएंगे होली
आओ, साथ मिलकर मनाएंगे होली

संसू, बिछवां, मैनपुरी : जागरण की मुहिम अब अपना असर दिखाने लगी है। गांवों में सामूहिक होलिका दहन को आम सहमति बन रही है। अबकी युवाओं ने पहल करते हुए एक ही स्थान पर होलिका दहन करने का निर्णय लिया है।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हबिलिया में बुधवार की शाम युवाओं ने राहुल चौहान के आवास पर बैठक की। यहां दर्जन भर से ज्यादा युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए। राहुल ने कहा कि हम सभी को अपनी परंपराओं के निर्वहन के लिए बुजुर्गों की रीति अपनाने पर विचार करना होगा। पुराने समय में होलिकोत्सव का उल्लास अलग ही रहता है। गांव भर के लोग एक स्थान पर जुटते थे। सामूहिक होलिका दहन करने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर पर्व का उल्लास मनाते थे।

रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि पर्व का उल्लास तो उसी समय है जब उन्हें आपसी सामंजस्य से मनाया जाए। सभी ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि इस बार अलग-अलग स्थानों की बजाय एक ही स्थान पर होलिका रखी जाएगी। विधि-विधान शाम के समय में सभी के द्वारा पूजन कर आखत डाली जाएगी। सभी ने निर्णय लिया कि इस बार होलिका दहन के नाम पर हरे वृक्षों का कटान नहीं किया जाएगा। बजाय पानी की बर्बादी के गुलाल और अबीर से ही होली खेली जाएगी। बैठक में मोहित यादव, राजवीर सिंह, सौरभ यादव, सनी यादव, कौशलेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। रंगीन खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करें दुकानदार

जासं, मैनपुरी: सहायक खाद्य आयुक्त अखिलेश गुप्ता ने शहर के व्यापारियों से रंगीन खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने एवं खरीद का पक्का बिल वारंटी के रूप में अवश्य लेने के लिए कहा है।

बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ने कलक्ट्रेट स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए किए गए काम पर संतोष जताया। शहर के श्रीजी वाटिका में व्यापारियों के साथ बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य ने उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के उपाय बताए। कहा कि रंगीन खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री से व्यापारी दूर रहें। परिसर की और व्यक्तिगत सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

अभिहित अधिकारी डा. टीआर रावत ने व्यापारियों से कहा कि होली के त्योहार के मद्देनजर रंगीन कचरी और रंगीन मिठाइयों के निर्माण व बिक्री को नहीं करें। वनस्पति और खाद्य तेल के व्यापारियों को बताया कि माल कहां से खरीद कर लाया गया और किस-किस को बेचा गया, इसका रिकार्ड सदैव अपने पास रखें। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज वर्मा, डीके वर्मा, एसबी सिंह, धीरू राठौर, नीरज बैजल, संजय जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी