आसमान पर बादलों का डेरा, बढ़ा ठंड का अहसास

मैनपुरी जासं सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया तो मौसम ठंडा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:48 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:48 AM (IST)
आसमान पर बादलों का डेरा, बढ़ा ठंड का अहसास
आसमान पर बादलों का डेरा, बढ़ा ठंड का अहसास

मैनपुरी, जासं: सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया तो मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान और दिनों की अपेक्षा कम दिखा, शीतल हवाओं के अहसास को सर्दियों की शुरुआत माना जा रहा है। वहीं, आबादी के बाहर धुंध भी दिनभर नजर आई।

गुरुवार दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाये रहे। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं तो सर्दी का मिजाज और दिन की अपेक्षा कुछ बढ़ा दिखा। आसमान पर बादलों के जमने से सूरज भी कुछ ही देर चमक बिखेर सके। धूप निकलने के बाद ऐसा लगा कि मौसम सही होगा, लेकिन कुछ देर बाद सूरज बादलों की ओट में जा छिपे।

अन्नदाता हुआ परेशान

आसमान पर दिनभर बादलों के डेरा जमाने से अन्नदाता परेशान नजर आया। किसान रामवीर का कहना था कि बारिश होने से बोए आलू को नुकसान होगा तो गेहूं बुवाई का काम प्रभावित होगा। बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

सर्दी का इंतजार कर रहे गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे मौसम ठंडा होने से चेहरे खिले नजर आए। नागरिक भी गर्म कपड़ों में दिखे तो शहर और फड़ बाजार पर गर्म कपड़ों की बिक्री होती दिखी। कारोबारी संजीव का कहना है कि सर्दी बढ़ने से ठंड का बाजार अब गर्म होगा। और गिरा अधिकतम तापमान

सुबह से आसमान पर बादल छाए रहने, हवा चलने और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से दिन का अधिकतम तापमान भी नीचे आता दिखा। बीते रोज 27 डिग्री सेल्सियस पर दिखने वाला अधिकतम तापमान बुधवार को तीन डिग्री नीचे आकर 24 पर बना रहा। इस वजह से भी नागरिकों को दिनभर ठंड का अहसास सताता रहा। अब 29 नवंबर से शीतलहर के आसार

जासं, मैनपुरी: मैनपुरी के नागरिक अब जल्द कड़ाके की ठंड झेलने को तैयार रहें। 29 नवंबर से शीतलहर चलने के आसार हैं। पहाड़ों पर जारी हिमपात के चलते मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम में जल्द बदलाव हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात शुरू होते ही ठंड बढ़ना शुरू हो चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार ने मौसम बदलने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अगर हवाओं की दिशा में कोई बदलाव नहीं हुआ तो 29 नवंबर से शीतलहर चल सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शीतलहर के दौरान अधिकतम तापमान 21-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवाएं 20 किमी प्रति घंटा चलेंगी। शीतलहर चलने के बाद लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी