कोहरा के पलटवार से ठिठुरे नागरिक

शुक्रवार को शहर की गलियों और रास्तों में कोहरा छाया रहा। आसमान से ओस गिरी। सूरज के तेवर भी ठंडे पड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:45 AM (IST)
कोहरा के पलटवार से ठिठुरे नागरिक
कोहरा के पलटवार से ठिठुरे नागरिक

मैनपुरी, जासं। दो दिन की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर पलटवार किया। राहों पर छाया कोहरा शुक्रवार सुबह शहर की गलियों में घुस आया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहर से पहले सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन धूप से शरीर को राहत नहीं मिल सकी। मौसम में आए इस बदलाव ने फिर गलन का अहसास करा दिया।

दो दिन से धूप का अहसास नागरिकों को सुकून दे रहा था। सुबह से शाम तक मौसम अनुकूल होने से सभी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को फिर मिजाज बदल गया। हवा बंद होने से सुबह सात बजे के बाद रास्तों के अलावा शहर और कस्बों की गलियों में घुस आए कोहरे को देखकर नागरिक हैरान रह गए। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। सुबह दस बजे के बाद हवा के सहयोग से कोहरा साफ हुआ। बूंद बनकर गिरी ओस

शुक्रवार सुबह राहों पर कोहरा छाया रहा। आसमान से ओस बूंद बनकर बरसी। पेड़ों के नीचे बारिश जैसा हाल दिखा। इससे भी गलन बढ़ती रही। सूर्य देव नहीं दे पाए राहत

सुबह 11 बजे के बाद सूर्य देव नजर आए, लेकिन धूप में तेज नहीं था। इससे ठंड का असर मौसम में बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, अभी मौसम का हाल कुछ दिन और ऐसा ही रहेगा। पारा भी गिरा

कोहरा की वजह से शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम पारा नीचे की ओर आया। सुबह चली बर्फीली बयार शरीर को चुभती रही। शुक्रवार तापमान

न्यूनतम- नौ डिग्री सेल्सियस

अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी