आंधी में दीवार ढहने से बालक की मौत

बरनाहल क्षेत्र के गावं ककर्रा में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहे इटावा के 12 वर्षीय एक बालक की बरसात में दीवार ढहने से मलबे में दब कर मौत हो गई। मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 06:15 AM (IST)
आंधी में दीवार ढहने से बालक की मौत
आंधी में दीवार ढहने से बालक की मौत

संसू, बरनाहल, मैनपुरी : क्षेत्र के गावं ककर्रा में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहे इटावा के 12 वर्षीय एक बालक की बरसात में दीवार ढहने से मलबे में दब कर मौत हो गई। मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

इटावा के थाना पछायगांव क्षेत्र में स्थित गांव करीलगढ़ मढ़ैया निवासी अनीता पत्नी सदाराम का मायका थाना बरनाहल के गांव ककर्रा में है। अनीता का पुत्र सचिन अपने नाना राजेंद्र सिंह के घर गांव ककर्रा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पास के गांव मनौना स्थित एयरफोर्स ग्लोबल स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह गांव से कुछ दूर नलकूप पर चारपाई डालकर सो रहा था। पास ही उसकी नानी मुन्नी देवी भी सो रही थी। उस समय बरसात हो रही थी। तभी अचानक तेज आंधी आ गई, जिससे वहां बनी दीवार ढहकर सचिन के ऊपर गिर गई। मुन्नी देवी ने घटना की जानकारी फोन से घर के अन्य सदस्यों को दी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सचिन को मलबे से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को करीलगढ़ मढ़ैया ले गए। कुसमरा के नुनारी की सड़क पर जलभराव

संसू, कुसमरा: दो दिनों से हो रही बारिश में नुनारी सड़क दलदल में तब्दील हो गई। अब यहां से वाहन तो छोड़िए पैदल तक निकलना मुश्किल है। गड्ढे होने से जो वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर हमेशा ही पानी भरा रहता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल में इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया और कागजों में सड़क पक्की दिखा दी गई है। कई गांव के लोग गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीण अमर सिंह शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, सत्यभान बाथम, शिवरतन शर्मा, हृदय बाथम, ब्रजेश पाल, सत्यम तिवारी, रजत त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी आदि ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी