मुख्यमंत्री विवाह योजना से 327 युगल शादी के बंधन में बंधे

मैनपुरी जासं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत गुरुवार को जिले में 327 युगल शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान समारोह स्थल पर बैंड बजे और बराती भी जमकर नाचे। कार्यक्रम स्थलों पर प्रशासन द्वारा इंतजाम किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री विवाह योजना से 327 युगल शादी के बंधन में बंधे
मुख्यमंत्री विवाह योजना से 327 युगल शादी के बंधन में बंधे

जासं, मैनपुरी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को जिले में 327 युगल विवाह बंधन में बंध गए। शहर और देहात में हुए समारोहों में हिदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादियां कराई गईं। पांडाल में जहां एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार हो रहा था, वहीं कुरान की आयतें भी गूंज रही थीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।

शहर स्थित श्रीदेवी मेला पंडाल में 144 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें 9 मुस्लिम युगल भी शामिल थे। यहां समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब तक प्रदेश की लगभग 70 हजार गरीब बालिकाओं को मिल चुका है। आज पूरे प्रदेश में लगभग 30 हजार से अधिक शादियां एक साथ आयोजित हो रही हैं। इस अनूठी योजना का लाभ पाकर गरीब परिवार खुश हैं। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर हर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है।

डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि आज गरीब परिवार में कन्या बोझ नहीं है, प्रदेश सरकार ने अब गरीब मां-बाप के कंधों से बेटी के हाथ पीले करने का बोझ भी कम कर दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा देवी, पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इन्द्रा सिंह, अधिशासी अधिकारी मैनपुरी नगर पालिका लाल चन्द्र भारती, कल्पना बाजपेयी, खंड विकास अधिकारी मैनपुरी प्रमोद चतुर्वेदी, अरविन्द तोमर, जयपाल सिंह चौहान, रामानन्द शास्त्री, लक्ष्मण गुप्ता, विशंभर तिवारी, नवाब सिंह आदि उपस्थित रहे।

बेवर : गुरुवार को नगर पंचायत और विकास खंड परिसरों में अलग-अलग समारोहों में 126 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें 12 मुस्लिम जोड़े भी शुमार हैं। यहां आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, सीडीओ नागेंद्र सिंह,एसडीएम पीसीआर्य, वीडीओ आशीष शुक्ला, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद तोमर, अन्नू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैस, चेयरमैन सुनीति भाटिया, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार आदि मौजूद थे।

घिरोर: विकास खंड घिरोर में हुए समारोह में 57 युगलों की शादियां कराई गईं। ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, एडीएम रामसकल मौर्य, बीडीओ धीरेंद्र कुमार यादव, ईओ सुभाषचंद, समाजसेवी उपदेश यादव, अखिलेश यादव, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी