हल्के कोहरा से भोर में बढ़ा सर्दी का अहसास

मैनपुरी जासं। दीपावली के बाद मौसम बदलने लगा है। रात में गिरने वाली ओस और भोर में हल्का कोहरा नजर आने लगा है इससे सर्दी का अहसास भी अब शरीर को चुभने लगा है। दिन में आसमान साफ रहने की वजह से सूरज का असर शरीर को जरूर राहत दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:00 AM (IST)
हल्के कोहरा से भोर में बढ़ा सर्दी का अहसास
हल्के कोहरा से भोर में बढ़ा सर्दी का अहसास

जासं, मैनपुरी: दीपावली के बाद मौसम बदलने लगा है। रात में गिरने वाली ओस और भोर में हल्का कोहरा नजर आने लगा है, इससे सर्दी का अहसास भी अब शरीर को चुभने लगा है। दिन में आसमान साफ रहने की वजह से सूरज का असर शरीर को जरूर राहत दे रहा है।

गुलाबी ठंड के साथ ही अब हल्का कोहरा भी पड़ने लगा है। बुधवार तड़के जब नागरिक घरों से बाहर टहलने निकले तो वातावरण में छाई कोहरे की हल्की चादर दिखी। कोहरे की वजह से दृश्यता भी प्रभावित दिखी, ऐसे में वाहन लाइट जलाकर जाते दिखे। नवंबर समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष है, ऐसे में सर्दी लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम के बाद नागरिक ठंड का अहसास करने लगे हैं। गर्म कपड़े संदूकों से निकल आए हैं। बाजार में भी गर्म कपड़ों की बिक्री होने लगी है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आगामी पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच बयार चलने की वजह से सर्दी का अहसास और बढ़ेगा। रात को पड़ रही ओस की वजह से हल्का कोहरा भी होगा। उन्होंने मुर्गी पालकों से दिन और छोटा होने की वजह से अब मुर्गियों को 16 घंटे तक प्रकाश देने को कहा है। ठंड से बचाव के लिए शेल्टर होम तैयार

जासं, मैनपुरी: सर्दियों की शुरुआत केसाथ निराश्रित और जरूरतमंद की फिक्र जिम्मेदारों को सताने लगी है। अस्थायी रैन बसेरा बनाए जा रहे हैं। बुधवार को डूडा के अधिकारियों ने पालिकाकर्मियों के साथ तैयार कराए गए शेल्टर होम और अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान शेल्टर होम को पूरी तरह अपडेट करने के निर्देश दिए।

प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा आरके सिंह ने मिशन प्रबंधक नितिन कनौजिया व नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक वरुण मिश्रा को साथ लेकर शहर के करहल चौराहा स्थित श्रृंगार नगर कालोनी में बने स्थायी शेल्टर होम का निरीक्षण किया। यहां 100 लोगों के एक साथ ठहरने के प्रबंध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेल्टर होम में प्रत्येक ठहरने वाले के लिए अलग से बेड, रजाई, गद्दा और एक अलमारी की सुविधा भी दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग अपना सामान सुरक्षित रख सकें। स्नान के लिए अलग-अलग कमरों के अलावा शौचालय के भी अतिरिक्त प्रबंध कराए गए हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से अपील करते हुए कहा है किवह शहर में हर एक सार्वजनिक स्थान पर इस बड़ी सुविधा के संबंध में जानकारी दें।

फिलहाल डूडा करेगा मानीटरिग

अभी तक इस शेल्टर होम की देखरेख इंपैनल्ड संस्था द्वारा कराई जा रही थी, जिसका कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब डूडा ने अपने हाथों में जवाबदेही ली है। परियोजना अधिकारी का कहना है कि नई संस्था को हस्तांतरित न होने तक डूडा द्वारा ही शेल्टर होम में सुविधाओं की निगरानी कराई जाएगी।

इन स्थानों का भी किया निरीक्षण

शहर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका परिसर, जिला अस्पताल परिसर।

chat bot
आपका साथी