कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मनाया मोदी का जन्मदिन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। महिला मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। वहीं युवा मोर्चा और जिला कार्यकारिणी द्वारा तीन दिवसीय मेले का आयोजन कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:12 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:12 AM (IST)
कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मनाया मोदी का जन्मदिन
कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मनाया मोदी का जन्मदिन

जासं, मैनपुरी : भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। महिला मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। वहीं युवा मोर्चा और जिला कार्यकारिणी द्वारा तीन दिवसीय मेले का आयोजन कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

मैनपुरी-भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने कोरोना संक्रमण काल में हर किसी की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए थे। इस दौर में चिकित्सक, पुलिसकर्मी और अन्य संगठनों के ऐसे पदाधिकारी भी थे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई थी। महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं हटी थीं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि पार्टी ने सदैव ही महिलाओं को सम्मान दिया है।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना तिवारी ने महिलाओं का आह्वान करते हुए उनसे विषम परिस्थिति में सहयोग की अपील की। इससे पूर्व विभिन्न विभागों की 26 उन महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

शाम को कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर तक चलने वाले इस मेले के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके। इस मौके पर मनोरमा सिंह, ममता राजपूत, नीतू सिंह, बीना श्रीवास्तव, कविता राठौर, बिमला राजपूत, सुषमा दीक्षित, गुंजन पंडित, अनिल राजपूत, कमलेश राठौर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी