कहीं मुश्किल न बढ़ा दे आवास विकास कालोनी की लापरवाही

बेरीकेडिग से बंद की गई गलियां कालोनी के लोगों ने खोल दीं। कालोनी शहर का सबसे बड़ा कंटेनमेंट जोन बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:34 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:34 AM (IST)
कहीं मुश्किल न बढ़ा दे आवास विकास कालोनी की लापरवाही
कहीं मुश्किल न बढ़ा दे आवास विकास कालोनी की लापरवाही

जासं, मैनपुरी : शहर के सबसे बडे़ कंटेनमेंट जोन आवास विकास कालोनी में लोगों की मनमानी कहीं बड़ी समस्या न खड़ी कर दे। प्रशासन द्वारा सील कराई गई गलियों को लोगों ने खुद ही खोल दिया है। मनमाने ढंग से आवाजाही जारी है।

कोरोना का सबसे ज्यादा असर शहर की आवास विकास कालोनी पर है। यहां एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई और लोग बुखार या अन्य समस्या से पीड़ित हैं। खतरे को देखते हुए कालोनी की सभी प्रमुख गलियों को बांस की बेरीकेडिग के जरिए सील कर दिया गया था। कुछ प्रमुख रास्तों पर पुलिस के प्रबंध भी कराए गए। चौबीस घंटे बाद ही लोगों ने यहां दोबारा मनमानी शुरू कर दी। ज्यादातर गलियों के बांस को निकालकर सड़क पर फेंक दिया । स्थिति यह है कि बेफिक्र होकर लोग सड़कों पर घूम रहे हैं।

सबसे ज्यादा मनमानी देवपुरा मोड़, चक्की के पास, चक्की वाली गली से होते ही बीएसएनएल कार्यालय वाली गली, पानी की टंकी के पास वाली गली में हो रही है। दिन ढलते ही यहां सैर के बहाने महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में सड़कों पर निकलते हैं। ज्यादातर तो बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग भी टहलने के बहाने घरों से बाहर निकलते हैं। एपिडेमियोलाजिस्ट डा. अनिल यादव का कहना है कि यह स्थिति बेहद चिताजनक है। ऐसे लोग अपने साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। सीओ सिटी अभय नारायण राय का कहना है कि अब पुलिस की दोपहिया टीमों द्वारा गश्त कराई जाएगी। यदि कोई भी कंटेनमेंट जोन में मनमानी करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी