कार सवार बदमाशों ने की ठेकेदार पर फायरिग

बाइक पर सवार होकर जा रहे ठेकेदार पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। ठेकेदार ने भाग कर जान बचाई। हमलावर कौन थे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:26 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:26 AM (IST)
कार सवार बदमाशों ने की ठेकेदार पर फायरिग
कार सवार बदमाशों ने की ठेकेदार पर फायरिग

संसू, कुसमरा, मैनपुरी: बाइक पर सवार होकर जा रहे ठेकेदार पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। ठेकेदार ने भाग कर जान बचाई। हमलावर कौन थे, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

कस्बा कुसमरा के मुहल्ला गांधी नगर निवासी पंकज भदौरिया पीडब्लूडी में ठेकेदार है। वे परिवार सहित मैनपुरी शहर के मुहल्ला देवपुरा में रहते है। शुक्रवार को वे किसी काम से कुसमरा स्थित घर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से वापस मैनपुरी शहर जा रहे थे। पंकज भदौरिया के मुताबिक रास्ते में मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर महाविद्यालय के पास एक कार खड़ी थी। दो लोग कार के अंदर बैठे थे, जबकि दो लोग बाहर खड़े हुए थे। वे कार के पास पहुंचे, तभी उन्होंने उनके ऊपर फायरिग कर दी। जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी बाइक को खेतों की पगडंडी पर दौड़ा दिया। जिससे हमलावर कार से उनका पीछा नहीं कर पाए। किसी प्रकार जान बचा कर वे अपने घर पहुंचे। चौकी इंचार्ज कुसमरा अभिमन्यु सिंह मलिक ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

संसू, बेवर: पेट्रोल लेकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक युवक की फर्रुखाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है।

थाना बेवर के गांव मटेहना निवासी सोनू यादव और अन्नू गुरुवार को बाइक में पेट्रोल डलवाने कस्बा बेवर गए थे। लौटते समय जीटी रोड पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी मिलने परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इलाज के लिए दोनों को फर्रुखाबाद ले जाया गया। शनिवार को सोनू की मौत हो गई। अन्नू की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी