माघी पूर्णिमा पर रखी गई होली, सामूहिक होगा दहन

जागरण की पहल पर एकमत हुए ग्रामीणों ने सामूहिक होलिका दहन को अनूठी पह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:23 AM (IST)
माघी पूर्णिमा पर रखी गई होली, सामूहिक होगा दहन
माघी पूर्णिमा पर रखी गई होली, सामूहिक होगा दहन

जासं, मैनपुरी : जागरण की पहल पर एकमत हुए ग्रामीणों ने सामूहिक होलिका दहन को अनूठी पहल की है। माघी पूर्णिमा पर विधि-विधान पूजन के साथ सामूहिक होली रखी गई। ग्रामीणों ने सामूहिक होलिका दहन का संकल्प भी लिया।

घिरोर कस्बा में अब से पहले नौ स्थानों पर होली रखी जाती थी। शनिवार को एक मुहल्ला, एक होली कार्यक्रम से प्रेरित होकर लोगों ने सभासद काकुल शर्मा के साथ एक ही स्थान पर होलिका रखी। ग्रामीण सलोक जैन, प्रशांत यादव, राजेंद्र शाक्य, संजीव मिश्रा ने पूजन के साथ होलिका की लकड़ियां रखवाईं। दन्नाहार के गांव बिघरई में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए होलिका का पूजन किया। बाद में युवाओं को होली को बढ़ाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि भविष्य में वे इस प्रयास को दूसरे गांवों तक भी पहुंचाएंगे। इस मौके पर वीर बहादुर शर्मा, मुनेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित थे।

औंछा में प्राचीन च्यवन ऋषि मंदिर परिसर में समाजसेवी विजयपाल सिंह की मौजूदगी में सामूहिक होली रखी गई। ग्रामीणों ने मुहिम की सराहना करते हुए सभी को एकजुट होकर पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर कमल मिश्रा, ऋषि कुमार, चमन, अनुराग यादव आदि उपस्थित थे। विकास खंड जागीर के गांव कछपुरा में भी सामूहिक होली रखी गई। गांव की बुजुर्ग महिला शांती देवी ने पूजन कर होलिका रखी। सभी ने संकल्प लिया कि वे अब आपसी सामंजस्य से ही पर्व मनाएंगे।

करहल में गांव ककवाई में लोगों ने शनिवार की शाम पूजन करके होली रखी। समाजसेवी विवेक पांडेय ने कहा कि समाज में बिखराव दूर करने के लिए ऐसी पहल जरूरी है। इस मौके पर देवेंद्र शुक्ला, चंद्रभान पांडेय, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे। कुसमरा में भी सामूहिक होली सजाई गई। बेवर में इटावा रोड तिराहा पर लोगों ने सामूहिक रूप से होली सजाई। यहां उदयवीर सिंह, डा. शिवराज सिंह, जितेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी