उधारी वसूल कर लौट रहा आढ़ती लापता, अपहरण की आशंका

रविवार देर शाम छह लाख रुपये की उधारी वसूल कर लौटते समय वारदात स्वजन की सूचना पर पुलिस बरामदगी में जुटी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:59 AM (IST)
उधारी वसूल कर लौट रहा आढ़ती लापता, अपहरण की आशंका
उधारी वसूल कर लौट रहा आढ़ती लापता, अपहरण की आशंका

संसू, कुसमरा : रविवार देर शाम अलग-अलग क्षेत्रों में छह लाख रुपये की उधारी वसूल कर लौट रहे बाइक सवार आढ़ती रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। स्वजन ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने जिले की नाकाबंदी कर आढ़ती की तलाश शुरू कर दी है।

किशनी क्षेत्र के गांव सहारा निवासी बलराम सिंह कुसमरा मंडी में गल्ला की आढ़त करते हैं। रविवार सुबह वे बाइक से उधारी वसूल करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने करहल, कुरावली और बेवर से रुपयों की वसूली की। रात करीब पौने आठ बजे अपने घर जा रहे थे। कुसमरा-बेवर मार्ग पर पहुंच कर उन्होंने स्वजन को सूचना दी कि कार सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। इस पर परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हो गए। कुछ देर में ही आढ़ती का मोबाइल बंद हो गया। स्वजन उनकी तलाश करते हुए बेवर क्षेत्र में पहुंचे तो लालपुर मोड़ के पास उनकी बाइक व हेलमेट पड़ा मिला। स्वजन ने बताया कि आढ़ती के पास अलग-अलग स्थानों से हुई वसूली के छह लाख रुपये रखे थे। स्वजन ने अपहरण का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर थाना किशनी, बेवर, भोगांव और एलाऊ की पुलिस अलर्ट हो गई। बाद में अन्य थानों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया। जिले की नाकाबंदी कर चेकिग अभियान शुरू कर दिया गया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आढ़ती को तलाश किया जा रहा है। शादी के बहाने एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म

जासं, बिछवां: एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा दिया और एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। किशोरी ने दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

थाना बिछवां क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री एक साल पहले 16 वर्ष की थी, तभी गांव के बंटू कश्यप ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने आरोपित से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं किशोरी को खामोश रहने की हिदायत दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने अपने स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी तो स्वजन शिकायत करने आरोपित के घर पहुंचे, जहां से उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि आरोपित फरार चल रहा है। उसके तलाश किया जा रहा है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बयान और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी