सुहागिन को लुभा रहे मुंबई और जयपुर के कंगन

दो दिन बाद मनाए जाने वाले करवाचौथ है। इसको लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है। इधर श्रृंगार की दुकानें भी सज गई हैं। रंग-बिरंगी चूड़ी और मुंबई-जयपुर के कंगन सुहागिन को लुभा रहे हैं। वहीं ओर्गिना और शिफान कपड़े की साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इनकी खरीदारी भी इन दिनों तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:00 AM (IST)
सुहागिन को लुभा रहे मुंबई और जयपुर के कंगन
सुहागिन को लुभा रहे मुंबई और जयपुर के कंगन

जासं, मैनपुरी: दो दिन बाद मनाए जाने वाले करवाचौथ है। इसको लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है। इधर, श्रृंगार की दुकानें भी सज गई हैं। रंग-बिरंगी चूड़ी और मुंबई-जयपुर के कंगन सुहागिन को लुभा रहे हैं। वहीं ओर्गिना और शिफान कपड़े की साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इनकी खरीदारी भी इन दिनों तेज हो गई है।

करवाचौथ 24 अक्टूबर को है। सुहागिन पति की लंबी उम्र की कामना को व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर महिलाएं जेवर, कपड़े और श्रृंगार के सामान की जमकर खरीदारी कर रही हैं। गुरुवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखी। शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ और दोपहिया वाहनों की बहुतायत से जाम के हालात बने रहे।

बाजार में चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। यहां हर महिला अपने बजट के अनुसार चूड़ियां खरीदती नजर आईं। बजाजा बाजार में चूड़ियां बेचने वाले फरमान ने बताया कि लाल रंग की ज्यादा मांग हैं। साड़ियों के रंगों से मिलती चूड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। बेलवेट की चूड़ियों की बहुत मांग है। वहीं, मुंबई और जयपुर का कंगन भी खूब बिक रहा है, जो 80 से 120 रुपये में उपलब्ध है। फैंसी चूड़ियां 120 से 180 रुपये में जमकर खरीदी जा रही हैं।

वहीं साड़ी खरीदने के लिए महिलाएं कई दिन से बाजार आ रही हैं। गुरुवार को कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। शहर के यादव मार्केट में साड़ी दुकान संचालक आफताब अहमद ने बताया कि ओर्गिना और शिफान कपड़े की साड़ियां खूब खरीदी जा रही हैं। विचित्रा सिल्क की साड़ी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इन कपड़ों से बनी साड़ी 500 से छह हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। बजाजा बाजार के अनूप कुमार ने बताया कि टर्की ब्ल्यू और सीटी शिफान कपड़े से बनी साड़ियां भी महिलाएं खरीद रही हैं। बनारसी साड़ियों की भी मांग है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी की बहार

बजट नहीं होने और जेवरात की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी को महत्व दिया है। ऐसी ज्वैलरी में चूड़ियों के अलावा हार और कानों में पहनने वाले आभूषणों को भी खूब खरीदा जा रहा है। चांदी भी बिकी

करवाचौथ पर महिलाओं ने चांदी से बने बिछुआ और पायल की खूब खरीदारी की। ज्वैलर्स की दुकानें महिलाओं से भरी नजर आईं। नाक के लिए सोने से बनीं लौंग भी खूब खरीदी गईं। कलात्मक थाली और करवा

करवाचौथ पर महिलाओं को लुभाने के लिए बाजार में कलात्मक थाली और करवा भी बिक रहा है। 150 रुपये का यह सैट स्टील से बना है। मिट्टी से बने रंगीन करवे भी खरीद जा रहे हैं। राहुल ने बताया कि यह दोनों वस्तुएं महिलाएं पसंद कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी