मंडलों को मजबूत करने में जुटी भाजपा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठकों में पार्टी की नीतियों पर मंथन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिये।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:19 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:19 AM (IST)
मंडलों को मजबूत करने में जुटी भाजपा
मंडलों को मजबूत करने में जुटी भाजपा

जासं, मैनपुरी : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब मंडलों की मजबूती पर खासा ध्यान दे रही है। यही वजह है कि मंडल कार्यसमिति की बैठकों में पार्टी की नीतियों पर मंथन चल रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं का प्रचार करने की सलाह दी जा रही है।

बिछवां मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जिन योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है, वे सीधे तौर पर जनमानस से जुड़ी हैं। कोरोना संक्रमण काल में गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट न हो, इसके लिए शासन द्वारा प्रशासन की मदद से भोजन के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। अब भी निश्शुल्क राशन का वितरण प्रत्येक सदस्य के अनुसार कराया जा रहा है। अब, हम सभी को पूर्ण मनोयोग से उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटना होगा। घर-घर जाकर लोगों को समझाना होगा। भाजपा नेत्री ममता राजपूत ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाएं खुलकर अपनी बात को रख सकती हैं। महिला हितों पर पार्टी द्वारा जो कार्य किए गए हैं, वे किसी से भी छिपे नहीं हैं। इस मौके पर अरविद तोमर, कलक्टर सिंह राजपूत, सुनील राजपूत जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र राजपूत, गंधर्व सिंह चौहान बाबी मिश्रा, कौशलेंद्र कुशवाह, सौरभ दुबे आदि उपस्थित थे। नगर कार्यकारिणी में भी सौंपे दायित्व

बुधवार दोपहर मैनपुरी-भोगांव रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नगर कार्यकारिणी उत्तरी मंडल की बैठक संपन्न हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि नौ से 15 अगस्त तक बूथ कमेटियों के सत्यापन पर हम सभी को खास ध्यान देना है। बूथों को मजबूत करने की जरूरत है। एक सितंबर से नए वोटर बनवाने के लिए भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाईं। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार नए वोटर बनवाने का लक्ष्य पदाधिकारियों को सौंपा है। नगर अध्यक्ष धीरू राठौर ने कहा कि इस समय सबसे मुख्य कार्य वैक्सीनेशन है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को केंद्रों तक पहुंचाकर उनका वैक्सीनेशन कराएं। यहां बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र शाक्य, ओमप्रकाश दिवाकर, मनोरमा सिंह, बिमला राजपूत, सुषमा दीक्षित, कमलेश राठौर, सीमा चौहान, धनेश वर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी