कार्यकर्ताओं के बलबूते लहराया भारतीय जनता पार्टी का परचम

भोगांव संसू संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा का परचम देश में लहरा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:02 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:02 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बलबूते लहराया भारतीय जनता पार्टी का परचम
कार्यकर्ताओं के बलबूते लहराया भारतीय जनता पार्टी का परचम

भोगांव, संसू : संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा का परचम देश में लहरा रहा है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे लाकर सरकार की जनहित की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों का कल्याण किया है।

ये बात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशु दिवाकर ने नगर के सब्जी मंडी चौराहा स्थित एक बरात घर में भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के कामकाज में एक अलग पहचान बना ली है। भाजपा नेत्री ममता राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनहित की योजनाओं का संचालन कर समाज के सभी वर्गों का उत्थान कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को जनहित की योजनाओं को गांव गली तक प्रचार करने के लिए पूरी लगन के साथ काम करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय ने संगठन के कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेते हुए सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मंडल प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद तोमर, सभासद मुकेश अग्निहोत्री, प्रताप लोधी, गौतम कठेरिया, जितेंद्र बाबू राजपूत, गौरव शाक्य, सुरेंद्र चौहान, सौदान सिंह, संजय शर्मा, मयंक शुक्ला, आशु सक्सेना, संजू दीक्षित सुरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी