जिलाध्यक्ष ने देशहित और जनहित में कार्य करने के सिखाए गुर

घिरोर संसू। गुरुवार को कस्बा में मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया और देशहित जनहित के लिए कार्य करने के गुर सिखाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:43 PM (IST)
जिलाध्यक्ष ने देशहित और जनहित में कार्य करने के सिखाए गुर
जिलाध्यक्ष ने देशहित और जनहित में कार्य करने के सिखाए गुर

संसू, घिरोर: गुरुवार को कस्बा में मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया और देशहित, जनहित के लिए कार्य करने के गुर सिखाए। इस दौरान विशाल वाल्मीकि, केके गुप्ता, जितेंद्र चौहान ने भी संबोधित कर अलग-अलग विषयों पर अपनी राय दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख सतपाल यादव, चेयरमैन रेखा देवी, मंडल के महामंत्री पंकज मिश्रा, नीलकांत शाक्य, सुधीर यादव, संजीव मिश्रा, रामप्रताप रघुवंशी, आशीष रघुवंशी, रजनीश बघेल, राजू वर्मा, कृष्णा, हरकेश चौहान, संध्या कठेरिया, श्रेया शर्मा, स्वाति शर्मा, पृथ्वी पाल सिंह चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी