दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला को लूटा

शनिवार को गांव के युवक के साथ बाइक से जा रही महिला को अपाचे बाइक सवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:48 AM (IST)
दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला को लूटा
दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला को लूटा

मैनपुरी, जासं : शनिवार को गांव के युवक के साथ बाइक से जा रही महिला को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी पूर्व एबीआरसी संजय यादव परिवार सहित मैनपुरी शहर की आवास विकास कालोनी में रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी मीना यादव कस्बा भोगांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होने आई थी। इसके बाद दिन में करीब एक बजे वे अपने गांव निवासी अमित के साथ बाइक पर बैठकर गांव मौजेपुर जा रही थी। रास्ते में पडुआ रोड से मौजेपुर को जाने वाले मार्ग पर पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और तमंचे के बल पर मीना यादव के पहने हुए जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एलाऊ की ओर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ अमर बहादुर, इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने मौके पर पहुंच गए। पीड़ित महिला से जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शरू कर दी। साथ ही रास्ते में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। एएसपी ने बताया जल्द बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा। फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत: क्षेत्र के गांव सलूक नगर निवासी गौरव की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है।

शुक्रवार को गौरव का शव गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर लटका मिला था। घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना बताया गया है। मृतक के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं था। एसओ बरनाहल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है।

chat bot
आपका साथी