बिधूना बनेगा सारस का अभ्यारण

मार्कंडेय ऋषि की तपस्थली बिधूना भी सारसों का अभ्यारण बनेगी। यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ सारसों को भी सहेजा जाएगा। वेटलैंड की अधिकता की वजह से इसे सारस सर्किट में शामिल किया है। हरियाली के लिए फल और छायादार पौधों का रोपण होगा तो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं सहेजी जाएंगी। मंदिर से लगे वेटलैंड के समीप वाच टावर से सारस और पक्षियों के कलरव को निहारा जा सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:32 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:32 AM (IST)
बिधूना बनेगा सारस का अभ्यारण
बिधूना बनेगा सारस का अभ्यारण

जासं, मैनपुरी: मार्कंडेय ऋषि की तपस्थली बिधूना भी सारसों का अभ्यारण बनेगी। यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ सारसों को भी सहेजा जाएगा। वेटलैंड की अधिकता की वजह से इसे सारस सर्किट में शामिल किया है। हरियाली के लिए फल और छायादार पौधों का रोपण होगा तो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं सहेजी जाएंगी। मंदिर से लगे वेटलैंड के समीप वाच टावर से सारस और पक्षियों के कलरव को निहारा जा सकेगा।

महाभारत और रामायण कालीन स्मृतियों को समेटे घिरोर ब्लाक का गांव बिधूना ऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि के लिए पहचाना जाता है। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा को लक्खी मेला भी लगता है। करीब छह सौ बीघा का वेटलैंड भी हैं, गंग नहर से लगे होने से इसमें पानी सालभर रहता है। ऐसे प्राकृतिक माहौल की वजह से सारस भी बहुतायत में मिल जाते हैं।

सर्किट से मिलेगी पहचान

बिधूना को जिले में विकसित किए जा रहे 40 किमी के सारस सर्किट में शामिल किया गया है। तत्कालीन सीडीओ ईशा प्रिया की पहल पर यहां सारसों को स्थाई ठिकाना देने का काम भी हो रहा है। जल्द ही यहां पर्यटकों के लिहाज से हाट बाजार विकसित भी होगा। बनने लगा वाच टावर

मंदिर के पास वेटलैंड में विचरण करने वाले सारसों को पर्यटक निहार सकें, इसके लिए वाच टावर भी बनाए जाएंगे। फिलहाल ग्राम निधि से एक वाच टावर बनाने का काम शुरू हो चुका है। पिलर तैयार किए जा रहे हैं।

यह हो चुके काम

वेटलैंड को सुरक्षित करने के लिए मनरेगा निधि से चारों ओर मिट्टी की दीवार बनाई गई है, इस दीवार पर ट्री गार्ड लगाकर पौधे भी रोपित किए जाएंगे। ऋषि मार्कडेंय की तपस्थली के पास वेटलैंड के चारों ओर मनरेगा निधि से ट्री गार्ड लगाकर छाया और फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। मनरेगा से संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। दो वाच टावर ग्राम निधि से ग्राम पंचायत तैयार कराएगी, एक को बनाने का काम शुरू हो चुका है।

पीसी राम, डीसी मनरेगा।

chat bot
आपका साथी