मेड़ की पंचायत में विवाद के बाद मारपीट, फायरिग, चार घायल

गोली लगने से एक मारपीट में चार घायल तीन सैफई रेफर मेड़ को लेकर था दो भाइयों में विवाद खेत में हो रही थी पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 06:45 AM (IST)
मेड़ की पंचायत में विवाद के बाद मारपीट, फायरिग, चार घायल
मेड़ की पंचायत में विवाद के बाद मारपीट, फायरिग, चार घायल

संसू, बेवर: मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में पंचायत के दौरान दो भाई आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट के बाद फायरिग हो गई। एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है।

थाना बेवर के गांव बंजरिया निवासी सत्यपाल का अपने भाई ज्ञान सिंह के साथ मेड़ को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मेड़ काटने का आरोप लगाते हैं। रविवार को गांव के कुछ लोग विवाद के निपटारे के लिए खेत पर पंचायत कर रहे थे। तभी दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फायरिग भी हुई। एक गोली सत्यपाल के कंधे पर लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। वहीं उनके पुत्र गोविद और दूसरे पक्ष से नीरज, कल्लू और सुखवीर भी घायल हुए हैं। सत्यपाल, गोविद और कल्लू को सैफई रेफर किया गया है। एसओ बेवर सुरेश चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप: गोली लगने से घायल सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके भाई ज्ञान सिंह ने अपने पुत्रों के साथ उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। उनकी पत्नी को भी मारापीटा था। घटना की तहरीर उन्होंने नवीगंज चौकी पर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस समय से कार्रवाई करती तो उन पर जानलेवा हमला नहीं होता। सीआरपीएफ जवान के घर से लाखों का माल चोरी

संसू, भोगांव: चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर का कुंडा तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

कस्बा के मुहल्ला भीमनगर निवासी सर्वेश कुमार सीआरपीएफ में जवान हैं और वह श्रीनगर में तैनात है। उनका परिवार भीमनगर में रहता है। शुक्रवार को उनकी पत्नी अमन देवी बच्चों सहित मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गई थी। रविवार को वापस आई तो मैन गेट का कुंडा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सीसीटीवी के तार कटे हुए थे। कमरे में रखे पांच लाख रुपये की कीमत के जेवर, 20 हजार रुपये और सीसीटीवी की डीवीआर गायब थी। तहरीर अमन देवी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

chat bot
आपका साथी