पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

चेकिग के दौरान पशु चोरों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया तो उन पर छुरे से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों की टाटा सफारी से 13 बकरियां बरामद की हैं जो चोरी की बताई गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:54 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:05 PM (IST)
पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

संसू, घिरोर: चेकिग के दौरान पशु चोरों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया तो उन पर छुरे से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों की टाटा सफारी से 13 बकरियां बरामद की हैं, जो चोरी की बताई गई हैं।

बुधवार रात थाना पुलिस की टीम कस्बा के पास चेकिग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा सफारी आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पशु चोरों ने पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर खुद को बचाया और वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पशु चोरों ने पहले फायरिग की फिर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमले का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए पशु चोरों ने अपने नाम उस्मान, अरमान और शौकीन निवासीगण रीछपुरा थाना कुरावली बताए। वाहन की तलाशी ली तो उसमें चोरी की 13 बकरियां थीं। पकड़े गए पशु चोरों ने स्वीकार किया कि इन बकरियों को उन्होंने इटावा, सैफई और करहल क्षेत्र से चोरी किया है। एसओ पहलवान सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु चोरों के अन्य साथियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द पूरे गिरोह का राजफाश कर दिया जाएगा। कुरावली सड़क हादसे में चार हुई मृतक संख्या संसू, कुरावली : बुधवार रात जीटी रोड पर खिरिया पीपर के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी शशि पुत्री गिरीश की ससुराल फिरोजाबाद में है। शशि का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। बुधवार को शशि अपने स्वजन और रिश्तेदारों के साथ पंचायत के लिए अपनी ससुराल फिरोजाबाद गई थी। रात करीब नौ बजे सभी लोग टेंपो में सवार होकर नगला कलू लौट रहे थे। जीटी रोड पर खिरिया पीपर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार शशि और उसके ताऊ बेंचेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शशि की दो वर्षीय पुत्री नताशा, पिता गिरीश, फूफा अजब सिंह निवासी कीलरमऊ जिला एटा और टेंपो चालक हरेंद्र निवासी सराय लतीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां अजब सिंह और गिरीश की भी मौत हो गई। टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि बालिका नताशा की हालत खतरे के बाहर बताई गई है।

chat bot
आपका साथी