घर में सो रहे दंपती पर चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में कमरे में सो रहे दम्पती पर चाकू से प्रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:30 AM (IST)
घर में सो रहे दंपती पर चाकू से प्रहार, हालत गंभीर
घर में सो रहे दंपती पर चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

संसू, भोगांव (मैनपुरी): क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में कमरे में सो रहे दम्पती पर चाकू से प्रहार कर दिया गया। दोनों को गंभीर हालत में सैफई ले जाया गया है। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना बिछवां के गांव नगला धुरा निवासी विपिन का विवाह 10 महीने पहले थाना भोगांव के गांव नगला हरीसिंह सिंह निवासी मोहिनी के साथ हुआ था। शादी के दो माह बाद से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी थी। पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी थी। विपिन उसकी विदा कराने आता, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। सोमवार को फिर विपिन पत्नी की विदा कराने नगला हरीसिंह आया था। विपिन और मोहिनी रात को कमरे में सो रहे थे, तभी दोनों पर चाकू से हमला कर दिया गया। मंगलवार सुबह घर के लोग कमरे में पहुंचे तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। दोनों की गर्दन पर घाव था। जानकारी होते ही स्वजन ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और घटना को लेकर जानकारी हुई। पुलिस की एक टीम बयान दर्ज करने के लिए सैफई रवाना हो गई है। घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दम्पती के बीच समझौता कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। घर के अंदर हमले की घटना से गांव के लोग हैरान हैं। आखिर हमलावर कैसे पहुंचा, इसे लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। इंस्पेक्टर भोगांव रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी