छुट्टी पर आए सैनिक की गोली लगने से मौत

बुधवार सुबह रायफल साफ करते समय चली गोली पुलिस जांच में जुटी भटिंडा में थे तैनात

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:55 AM (IST)
छुट्टी पर आए सैनिक की गोली लगने से मौत
छुट्टी पर आए सैनिक की गोली लगने से मौत

संसू, कुरावली: बुधवार को छुट्टी लेकर घर आए सैनिक की चार घंटे बाद ही अचानक पेट में गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं स्वजन रायफल साफ करते समय गोली चलने से हादसा होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और जांच करने की बात कही है।

थाना कुरावली के गांव सलेमपुर निवासी अजय कुमार सिंह राठौर सेना में हवलदार थे। वह भटिंडा में तैनात थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह छुट्टी पर अपने घर पहुंचे और थकान होने के कारण कमरे में सो गए। सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी घर का काम कर रहीं थीं। बच्चे विद्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। देखा अजय कुमार सिंह लहूलुहान पड़े थे। उनके पेट में गोली का घाव था। पास में ही रायफल पड़ी हुई थी। अजय का घर गांव के बाहरी हिस्से में है। कुछ देर में ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है। रायफल का लाइसेंस अजय कुमार के नाम पर है। उनके भाई प्रेमवीर सिंह ने बताया कि रायफल साफ करते समय गोली चलने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि के शोरूम से 25 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार

जासं, मैनपुरी: नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि के शोरूम से 25 लाख रुपये की चोरी में पुलिस ने दो नामजद आरोपित और उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गई रकम में से डेढ़ लाख रुपये बरामद होना बताया जा रहा है।

चेयरमैन मनोरमा के प्रतिनिधि एवं पति लक्ष्मण गुप्ता के आगरा रोड स्थित शोरूम से बीते दिनों हनुमान मंदिर के लिए चंदा से जुटाए 25 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इस मामले में शोरूम के कर्मचारी अनुज निवासी नौनेर व संदीप यादव निवासी नगला कोंडर थाना दन्नाहार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। बुधवार को इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह ने दोनों आरोपित और जांच के दौरान प्रकाश में आए उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चोरों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। नामजद आरोपितों के दोनों साथियों के नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किए हैं।

chat bot
आपका साथी