फर्रुखाबाद के पशु चोरों ने मारी थी पशुपालक को गोली

नौ दिन पहले जुन्हैसा में पशुचोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 04:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 04:30 AM (IST)
फर्रुखाबाद के पशु चोरों ने मारी थी पशुपालक को गोली
फर्रुखाबाद के पशु चोरों ने मारी थी पशुपालक को गोली

जासं, मैनपुरी: नौ दिन पहले भैंस चोरी के दौरान पशुपालक को गोली मारकर घायल करने वाले पशु चोर गिरोह का राजफाश हो गया। घटना को फर्रुखाबाद के पशु चोरों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गई भैंस को बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल रहे अन्य पांच पशु चोरों की तलाश की जा रही है।

थाना कुरावली के गांव जुन्हैसा निवासी पशुपालक विजय सिंह 20 फरवरी की रात घर के बाहर अपने पशुओं की रखवाली करने के लिए सोए हुए थे। रात करीब दो बजे पिकअप वाहन से पहुंचे पशु चोरों ने उनकी भैंस चोरी कर ली। खटपट की आवाज सुनकर विजय सिंह जाग गए। उन्होंने विरोध किया तो पशु चोरों ने फायरिग कर दी। पैर में गोली लगने से विजय सिंह घायल हो गए। घटना के बाद चोर भैंस को पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने तहकीकात शुरू की। शनिवार रात करीब पौने दो बजे मिली सूचना पर इंस्पेक्टर कुरावली देवेंद्र नाथ मिश्रा ने क्षेत्र में जैथरा-कुरावली मार्ग पर काली नदी पुल के पास छिपे पशु चोरों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पशु चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अन्य फरार हो गए।

पकड़े गए पशु चोर ने अपना नाम जावेद निवासी मुहल्ला चिलाका थाना कायमगंज फर्रुखाबाद और अपने फरार साथियों के नाम जुबेर, रुकसार, अनीस, रिजवान, छुट्टा निवासीगण मुहल्ला चिलाका, थाना कायमगंज फर्रुखाबाद बताए। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही चोरी गई भैंस को पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर उसके घर से बरामद कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी