ब्लाक के चलते तीन घंटे लेट हुई आनंद विहार एक्सप्रेस

रेलवे ट्रैक उच्चीकरण के लिए चल रहे मेगा ब्लाक से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। ब्लाक के चलते साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस रविवार को तीन घंटे देरी से जिले में आई। गर्मी के मौसम में ट्रेन के लेट होने से भोगांव और मैनपुरी स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:49 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:49 AM (IST)
ब्लाक के चलते तीन घंटे लेट हुई आनंद विहार एक्सप्रेस
ब्लाक के चलते तीन घंटे लेट हुई आनंद विहार एक्सप्रेस

संसू, भोगांव, मैनपुरी: ट्रैक उच्चीकरण के लिए चल रहे मेगा ब्लाक से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। ब्लाक के चलते साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस रविवार को तीन घंटे देरी से जिले में आई। गर्मी के मौसम में ट्रेन के लेट होने से भोगांव और मैनपुरी स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।

रविवार को जिले में दिल्ली आनंद विहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस का शेड्यूल रूट पर मेगा ब्लाक के चलते प्रभावित रहा। साप्ताहिक ट्रेन रविवार को निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से मैनपुरी और भोगांव स्टेशन पर पहुंची। इससे अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गर्मी से परेशानी हुई। स्टेशन मास्टर भोगांव अतीक अहमद और सहायक स्टेशन मास्टर आलोक द्विवेदी ने बताया कि कन्नौज-कानपुर रेल खंड पर चल रहे कामकाज के चलते रविवार को साप्ताहिक ट्रेन तीन घंटे लेट हो गई। उन्होंने बताया कि लाकडाउन में छूट के बाद अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रैक उच्चीकरण का कार्य दिसंबर तक होगा पूरा

संसू, भोगांव: सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक्सप्रेस और मालगाडि़यों को दौड़ाने के लिए बंद चल रहा काम एक बार फिर शुरू हो गया है। दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे यात्री कम समय में ज्यादा दूरी तय कर सकेंगे।

शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूट की 106 किमी लंबाई की पुरानी पटरियों को बदलने का काम दो साल पहले शुरू हुआ था। अब तक 80 फीसद काम पूरा किया जा चुका है। नीमकरोरी स्टेशन से फर्रुखाबाद तक तकरीबन 19 किमी पटरियां बदलने का काम शेष रह गया है। अब यह काम शुरू करा दिया गया है। ट्रैक उच्चीकरण के बाद इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाडि़यों की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ सुनील कुमार यादव ने बताया कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए दिसंबर तक हरहाल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पटरियों के बदलने के बाद विशेषज्ञों की निगरानी में ट्रायल रन के बाद रफ्तार में इजाफा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी