नहीं पहुंची एंबुलेंस, टेंपो में ही हुआ प्रसव

समय पर एंबुलेंस न मिलने पर एक प्रसूता ने टेंपो में ही शिशु को जन्म दे दिया। प्रसूता की चीख सुनकर दौड़ीं गिहार कॉलोनी की महिलाओं से सुरक्षित प्रसव करा महिला को ई-रिक्शा की मदद से महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:25 AM (IST)
नहीं पहुंची एंबुलेंस, टेंपो में ही हुआ प्रसव
नहीं पहुंची एंबुलेंस, टेंपो में ही हुआ प्रसव

मैनपुरी, जासं। समय पर एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ने टेंपो में ही शिशु को जन्म दे दिया। शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी राजेश कुमार की पत्नी रीता गर्भवती थीं। शुक्रवार की दोपहर प्रसव पीड़ा बढ़ी तो पड़ोस की महिलाओं ने 102 एंबुलेंस पर फोन किया। कई बार फोन करने के बावजूद कनेक्टिविटी न हो सकी। दर्द बढ़ता देख महिलाओं ने गर्भवती को टेंपो में बिठाया और अस्पताल के लिए चल दीं। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही वे रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंचीं, तभी दर्द बढ़ गया। दर्द से कराहती महिला की आवाज सुनकर दौड़ीं गिहार कॉलोनी की महिलाओं से सुरक्षित प्रसव करा महिला को ई-रिक्शा की मदद से महिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. एके पचौरी का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है। मॉनीटरिग के लिए स्टाफ नर्सों को निर्देश दिए गए हैं। परिजनों को भी सूचित करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी