जयंती पर याद आए आंबेडकर साहब, किया वंदन

डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर नगर और कस्बों में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:18 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:18 AM (IST)
जयंती पर याद आए आंबेडकर साहब, किया वंदन
जयंती पर याद आए आंबेडकर साहब, किया वंदन

जागरण टीम, मैनपुरी: जयंती पर बुधवार को शहर, नगर और कस्बों में डा. भीमराव आंबेडकर को याद कर उनका वंदन किया गया। जगह-जगह मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी के साथ मूर्तियों पर मालाएं चढ़ाई गई। उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर देते हुए जातिवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया।

शहर के मुहल्ला बागवान में आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय पर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रबंधक सुनीता देवी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष आलोक गुप्ता, धीरू राठौर, धनेश वर्मा, विनायका कुलश्रेष्ठ, सुरेश बाबू, मोहिनी, विवेक, गुड्डी, शिखा आदि लोग शामिल रहे। सुरेश बाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया

नगर के मुहल्ला सोतियाना में डा. आंबेडकर की जयंती उनके स्मारक स्थल पर हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर कठेरिया, सभासद प्रतिनिधि खुन्नू यादव, किशन कठेरिया, महेश कठेरिया, शिव औतार वाल्मीकि, अंशू दुबे, कमलेश मिश्रा, पिटू कठेरिया, दिनेश निगम, राजू निगम, सचिन सक्सेना, यश सक्सेना, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। शहर के नागरिकों ने भी डा. आंबेडकर विद्यालय में जयंती मनाई। इस दौरान ज्योति मैसी, राजवीर सिंह कठेरिया, महेश कठेरिया, बनारसी बाबू, दयाशंकर, रिकू, यशपाल, राजू, रामभरोसे लाल, सुरेंद्र कठेरिया, रजनीश, उर्मिला, मंजू, गीता मौजूद रहे।

करहल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अरुण प्रताप यादव, मयंक माथुर, अभिषेक शर्मा, अंकित कुमार, कौशल किशोर, हर्ष यादव, विवेक शर्मा, अमित कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कस्बा के आंबेडकर पार्क में मानवाधिकार प्रमुख विजय कुमार उर्फ बबलू जाटव, नेता फूल सिंह कठेरिया बसपा नेता रमेश चंद ने आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। गांव नानमई नगरिया में भाजपा नेताओं में मनोज कुमार कश्यप कलपेंद्र भारतीय आदि ने पुष्प अर्पित किए।

घिरोर में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी जाटव और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने कार्यालय में आंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर चंदन चौहान, कुलदीप भारती उपाध्यक्ष, सभासद ब्रम्हाचंद्र, बबलू दिवाकर, रौनक गांधी, अतीक अहमद सुरेंद्र, हलीम, सोमवती, कायम सिंह आदि नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे नगला किसी में प्रेम सिंह मौर्य, ईश्वर दयाल, नीरज कुमार, विजेंद्र, पिकी, राधे, मुकेश, नगला भूड़ में विनोद जाटव, अनार सिंह, रामवीर बौद्ध, मुन्नालाल, गंगा सिंह, राम खिलाड़ी आदि लोग मौजूद रहे।

किशनी में बाइपास रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माला पहनाकर उनको याद किया। इस अवसर पर बसपा नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, रवि चौहान सभासद जितेन्द्र कुमार, चन्दू कमल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, शिवस्वरूप शाक्य, रामौतार यादव, अखिलेश यादव, संजीव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदेश शाक्य, दिनेश बाबू मौजूद रहे।

कुरावली में आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक रैली के साथ शाम को शोभायात्रा निकाली गई। मुहल्ला भीम नगर स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई, शाम को जीटी रोड स्थित रविदास आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। पुलिसकर्मियों ने कोरोना प्रोटोकाल को लेकर शोभायात्रा को रुकवा दिया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार, दुलारे लाल प्रेमी, ओम प्रकाश गौतम, केजी बाबू, सुनील कुमार, पूर्व सभासद राजवीर सिंह मौजूद रहे।

ज्योंति में पंचायत कार्यालय के नजदीक पार्क में डा. आंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाई गई। सभा में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल प्रभारी राहुल चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य, चेयरमैन नवाब सिंह दिवाकर, नामित सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य, मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक, उदयभान शाक्य, अरविद दिवाकर, प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी