एमएलसी के घर पहुंचकर अखिलेश ने व्यक्त की शोक संवेदना

सपा एमएलसी अरविंद यादव की मां का बीते दिनों हुआ था निधन शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त करने आए सपा सुप्रीमो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 06:50 AM (IST)
एमएलसी के घर पहुंचकर अखिलेश ने व्यक्त की शोक संवेदना
एमएलसी के घर पहुंचकर अखिलेश ने व्यक्त की शोक संवेदना

संवाद सूत्र, करहल: कस्बा निवासी एमएलसी अरविद प्रताप यादव के आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। एक सप्ताह पहले एमएलसी अरविद प्रताप यादव मां गीता देवी का निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक ब्रजेश कठेरिया, अजब सिह यादव, सपा ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, रवि यादव, डीपी यादव, समरपाल, अनूप यादव, शैलेन्द्र यादव व, बंटू यादव, मनुराज , दीपक, टिल्लू यादव समेत तमाम लोग रहे मौजूद रहे। भाजपा ने लोगों को मंदिर-मस्जिद में उलझाया: राकेश दीक्षित

जासं, मैनपुरी: सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राकेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा ने लोगों को मंदिर और मस्जिद के मसलों में उलझा रखा है। विकास कार्यों और रोजगार की बात आते ही सरकार ध्यान भटकाना शुरू कर देते हैं।

शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अब क्षेत्रों में निकलकर लोगों से संपर्क करना होगा। सपा सरकार में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं, उनकी जानकारी लोगों को देनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है। बेरोजगार इस कदर बढ़ी है कि लोगों के पास कोई काम नहीं है। रोजगार के नाम पर लोगों को लाठियां दी जा रही हैं। जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन अपना काम कर रहा है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, रामनारायण बाथम, मनोज यादव, सुखवीर यादव, नृप चौधरी आदि उपस्थित थे। किशनी सीट पर होगी भाजपा की जीत: एमएलसी

संसू, किशनी: आगामी विधानसभा चुनाव में किशनी सीट पर इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की दम एवं मोदी व योगी की योजनाओं के सहारे जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। यह दावा किशनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को यह दावा किया।

यह दावा किशनी में बूथ सत्यापन बैठक के बाद भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्रांत चौहान के आवास पर प्रेस वार्ता में यह बात कही। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव जाकर लोगों से सिर्फ केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान राज, शिवेंद्र चौहान, आशू दिवाकर, ओमजी दुबे, दीपचंद्र पाल, रमाकांत मिश्रा, धर्मेन्द्र चौहान, गौतम चौहान, शंकर चौहान, रानू चौहान, हृदेश शाक्य, रवि गौर, शिवा चौहान मौजूद रहे। गांव-गांव जनसंपर्क कर बताएं प्रसपा की नीतियां: जिलाध्यक्ष

संसू, कुसमरा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लगातार बैठकों में जुटी है। शुक्रवार को कुसमरा के मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज परिसर में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने कहा कि आज प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार से आम जनमानस बुरी तरह त्रस्त है। चारों ओर मंहगाई की मार है। अब बदलाव की हवा चल रही है। इस बार प्रदेश की सत्ता में बदलाव होगा, जिसमें प्रसपा की मुख्य भूमिका होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में जिन युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है, वे समर्पण से उसे पूरा करें। बैठक में पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी संघ डा. रामकुमार यादव, पूर्व चेयरमैन किशनी जैसीराम यादव, अरुण आचार्य, राजवीर यादव, जीवनराम, नेहा चौहान, उमाकांत यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। सुखवीर सिंह, राहुल अग्निहोत्री, अखलेश यादव, महेश चंद्र, रवी कठेरिया, अंकित यादव, अनुरोध यादव, राजेश कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी