सकारात्मक सोच से ही हो सकेगी उन्नति

गांव छिवकरिया में चल रही भागवत कथा में आचार्य व संतों का हुआ सम्मान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:46 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:46 AM (IST)
सकारात्मक सोच से ही हो सकेगी उन्नति
सकारात्मक सोच से ही हो सकेगी उन्नति

संसू, भोगांव: जीवन में सद्कर्मों के सहारे ही ईश्वर का आशीर्वाद पाया जा सकता है। व्यक्ति के गुणों से समाज में उसकी पहचान होने के साथ ही यश और शौर्य बढ़ता है। मानवता के कल्याण के लिए सकारात्मक सोच रखने वालों को हमेशा उन्नति मिलती है।

ये बात आचार्य अवनीश मस्ताना ने क्षेत्र के गांव छिवकरिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान श्रद्धालुओं से कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की मित्रता का संदेश आज के भौतिकवादी युग में ईष्र्या को समाप्त करने के लिए कारगर साबित हो सकता है। ईष्र्या से व्यक्ति का पतन होता है। भगवान की आराधना करते समय मन में पवित्रता जरूरी है। भागवताचार्य ने ग्रामीणों को ईश्वर के चमत्कारों की जानकारी देकर अपनी सोच बदलने के लिए धर्म के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भागवत कथा में समाजसेवी सुबोध यादव ने आचार्य व पंडाल में मौजूद संतों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान परीक्षित ग्यादीन यादव, राममूर्ति यादव, राकेश यादव, नीलेश कुमार, उमेश यादव, प्रेमलाल, राजेश चंद्र, सुभाष कुमार, डिप्टी सिंह, दामोदर सिंह, प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण, रामौतार बाबा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी