Agra Lucknow Expressway Accident : मैनपुरी में हादसे में सात मरे, चार दर्जन घायल

Agra Lucknow Expressway Accident मैनपुरी के करहल थाना के डौकी क्षेत्र में कल देर रात प्राइवेट बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में सात लोगों ने दम तोड़ दिया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 07:56 PM (IST)
Agra Lucknow Expressway Accident : मैनपुरी में हादसे में सात मरे, चार दर्जन घायल
Agra Lucknow Expressway Accident : मैनपुरी में हादसे में सात मरे, चार दर्जन घायल

मैनपुरी, जेएनएन। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार आधी रात दिल्ली से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट टूरिस्ट बस आगे चल रहे एक ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में पिता-पुत्री सहित सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में कानपुर-लखनऊ व अन्य स्थानों के यात्री सवार थे। घायलों में स्पेन निवासी मार्गरीटा और जोस मिगुल शामिल हैं।

शनिवार देर शाम एक टूरिस्ट बस दिल्ली से पांच दर्जन यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। रात करीब 11:30 बजे बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर करहल क्षेत्र में पत्थर लादकर जा रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले भाग के परखचे उड़ गए। बस में सवार रेडियो मंत्रा कर्मी शशांक शुक्ला निवासी तिवारी पुरम कृष्णा नगर लखनऊ और उनकी सात वर्षीय पुत्री विदुषी शुक्ला के अलावा शिवबाबू, बस चालक पिंकू निवासीगण अहमदपुर कानपुर देहात, प्रोफेसर शशांक यादव निवासी आर्य नगर रायबरेली, मोहन लाल गुप्ता निवासी औरंगाबाद वाराणसी, आशीष सिंह निवासी वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय सहित कई थानों की पुलिस बल मौके पर राहत कार्य मे जुट गई। प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी।

चालक सहित सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार दर्जन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

बस व ट्रक की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां हलचल मच गया। स्थानीय लोग तुरंत ही लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम  के लिए भेज दिया गया है। घटना से एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। 

chat bot
आपका साथी