426 मृतक विधवाओं को मिल रहीं पेंशन

जिले में 426 ऐसी महिलाएं सामने आईं हैं जो मृतक होने के बाद विधवा पेंशन का लाभ ले रहीं थी। जिला प्रोबेशन विभाग के सत्यापन में यह मामला पकड़ में आने के बाद उनकी पेंशन बंद करा दी गई। संबंधित बैंक ने इन महिलाओं की मृत्यु के बाद खाते में आई पेंशन की धनराशि को शासन के पक्ष में वापस कराया। इस दौरान दस ऐसी महिलाएं चिन्हित की गई जो पुनर्विवाह कर चुकी थी इनसे भी पेंशन वापस जमा कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:00 AM (IST)
426 मृतक विधवाओं को मिल रहीं पेंशन
426 मृतक विधवाओं को मिल रहीं पेंशन

जासं, मैनपुरी : जिले में 426 ऐसी महिलाएं सामने आईं हैं, जो मृतक होने के बाद विधवा पेंशन का लाभ ले रहीं थी। जिला प्रोबेशन विभाग के सत्यापन में यह मामला पकड़ में आने के बाद उनकी पेंशन बंद करा दी गई। संबंधित बैंक ने इन महिलाओं की मृत्यु के बाद खाते में आई पेंशन की धनराशि को शासन के पक्ष में वापस कराया। इस दौरान दस ऐसी महिलाएं चिन्हित की गई, जो पुनर्विवाह कर चुकी थी, इनसे भी पेंशन वापस जमा कराई गई।

जिले में विधवा पेंशन के सत्यापन के दौरान चौंकाने वाले आंकडे़ सामने आए हैं। जिले में 426 मृतक और 10 अपात्र विधवाएं पेंशन योजना का लाभ ले रही थी। शासन के निर्देश पर हर साल विधवा पेंशन लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के लिए ब्लाकवार टीमों का गठन किया जाता है। यह टीमें ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर पेंशनार्थी की वर्तमान स्थिति का सर्वे करती हैं और रिपोर्ट जिला प्रोबेशन विभाग को देती हैं। इस बार अप्रैल और जुलाई के मध्य हुए सत्यापन में जो आंकडे़ सामने आए हैं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी चौंका दिया है। जिले में कुल 436 मृतक विधवाएं और पुनर्विवाह कर चुकी 10 अपात्र महिलाएं पेंशन ले रहीं थी। सत्यापन में पता चला कि 426 मृतक विधवा महिलाओं के खाते में यह पेंशन जा रही थी। 10 ऐसी महिलाएं सामने आईं, जो पुनर्विवाह कर चुकी थी। विभाग की ओर से इन मृतकों और अपात्रों की पेंशन को रोक दिया गया है। विभाग की ओर से संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर यह राशि शासन के पक्ष में वापस कराई गई है।

- अजय पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी