15 बांस में बनता है रावण का सिर्फ मुखौटा

बुराई पर अच्छाई का पर्व समूचे जिले में शुक्रवार को मना हो लेकिन शहर के रामलीला मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन शनिवार को एकादशी के दिन होगा। रावण के मुखौटे में 15 बांस लगे हैं। जबकि मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले पचास बांस में तैयार हुए हैं। पुतलों पर एक कुंतल से ज्यादा कागज भी लपेटा गया। शहर का मुस्लिम परिवार पीढ़ी-दर पीढ़ी कला को आगे बढ़ा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:07 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:07 AM (IST)
15 बांस में बनता है रावण का सिर्फ मुखौटा
15 बांस में बनता है रावण का सिर्फ मुखौटा

जासं, मैनपुरी: बुराई पर अच्छाई का पर्व समूचे जिले में शुक्रवार को मना हो, लेकिन शहर के रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन शनिवार को एकादशी के दिन होगा। रावण के मुखौटे में 15 बांस लगे हैं। जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले पचास बांस में तैयार हुए हैं। पुतलों पर एक कुंतल से ज्यादा कागज भी लपेटा गया। शहर का मुस्लिम परिवार पीढ़ी-दर पीढ़ी कला को आगे बढ़ा रहा है।

शहर में इन दिनों रामलीला का मंचन चल रहा है। एकादशी पर राम- रावण युद्ध के बाद दशानन और उनके भाई कुंभकरण के अलावा पुत्र मेघनाद का भी पुतला जलाने की परंपरा है। इसके लिए शहर के कृष्णा टाकीज रोड पर यह पुतले बनाए जा रहे हैं। बली मोहम्मद रावण के मुखौटे के अलावा कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार करने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को पुतले बनाने में मोहम्मद अम्माद और मोहम्मद अर्श भी जुट थे। तीनों कारीगर बांस की खपच्चियों को धागों के जरिये करीने से बांधने में जुटे हुए थे।

बातचीत के दौरान बली ने बताया कि पुतले बनाने की शुरुआत उनके पिता नूर मोहम्मद उर्फ फुद्दन ने की थी। पिता की विरासत को बड़े भाई नूर आलम ने आगे बढ़ाया, अब वे इसे सहेज रहे हैं। रामलीला कमेटी के सदस्य रहे फुद्दन के बेटे बली मोहम्मद ने बताया कि रावण का मुखौटा बनाने में 15 बांस बार लग जाते हैं। जबकि कुंभकरण और मेघनाद के पुतले पचास बांस से बनते हैं। पुतलों के तैयार किए गए ढांचे पर कागज लपेटा जाता है। रावण के मुखौटे पर 25 किलो और कुंभकरण और मेघनाद के पुतले सौ किलो कागज लगा है। कई रंगों से रंगे कागजों को लगाने के लिए तीनों सुबह से जुटे थे।

-

लुभाएंगी आतिशबाजी-

एकादशी के दिन होने वाले पुतला दहन के दौरान रामलीला मैदान में होने वाली आतिशबाजी भी दर्शकों को लुभाएगी। पुतले जलने के दौरान रंगीन रोशनी निकलेगी, धमाके भी होंगे। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष बीनू बंसल ने बताया कि तैयारियां कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी