डॉ. पदम सिंह पदम का किया अभिनंदन

By Edited By: Publish:Sat, 21 Sep 2013 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2013 06:56 PM (IST)
डॉ. पदम सिंह पदम का किया अभिनंदन

मैनपुरी, करहल: हिंदी दिवस के उपलक्ष में कस्बे के बीआरसी पर काव्य गोष्ठी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य एवं कवि डॉ. पदम सिंह पदम का अध्यापकों, कवियों ने शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार जैन, राम दत्त पारस, राजवीर सिंह, महाराम, जागेश्वर शास्त्री,नन्हें खां, उदयवीर सिंह, ताहिर चांद, राम गोपाल मिश्र, प्रेम चंद शाक्य, राजेंद्र सिंह यादव, प्रमोद कुमार, अवलेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार, शिवपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, अशोक कुमार पाल, ओसपाल सिंह, जयराम सिंह, राम वीर सिंह,अनिल कुमार, अरुण कुमार, अवधेश कुमार ने डॉ. पदम सिंह पदम का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। डॉ. पदम सिंह पदम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मात्र मेरा नहीं बल्कि आप सब का है। प्रेम चंद शाक्य ने कहा श्री पदम ने अपनी मेहनत और लगन से यह सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी