डॉ. पदम सिंह पदम को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

By Edited By: Publish:Fri, 30 Aug 2013 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2013 10:25 PM (IST)
डॉ. पदम सिंह पदम को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

मैनपुरी,करहल: क्षेत्र के ग्राम सिंह पुर निवासी प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह पदम को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने की जानकारी होने पर कस्बे और क्षेत्र के तमाम अध्यापकों, प्रधानाचार्यो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किए गए डॉ. पदम सिंह पदम कै. उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। राष्ट्रीय कवि के रूप में ख्याति पा चुके डॉ. पदम सिंह पिछले कई वर्षो से आकाशवाणी आगरा से काव्य पाठ करने के अलावा आकाशवाणी लखनऊ के लिए पिछले लगभग 25 वर्षो से मैनपुरी जिले की चिठ्ठी भी लिख रहे हैं। जो प्रति माह आकाशवाणी लखनऊ पर प्रसारित होती है। इन्होंने कई काव्य खण्डों की रचना की है, जिनमें पांचाली, युग बोध, चलें उजाले की ओर, हिंदी कवियत्रियों का इतिहास आदि है। 6 सितम्बर 1954 में इनका जन्म हुआ। इटावा के राय नगर में संचालित मुलायम सिंह इंटर कॉलेज से अध्यापन कार्य शुरू करने वाले डॉ. पदम ने अभी तक हिंदी जगत की तमाम उपलब्धियां हासिल कर ली हैं।

सुभाष चंद्र यादव एमएलसी, डॉ. राम कुमार यादव अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, अनिल कुमार यादव पूर्व विधायक, प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, डॉ. करुणेश जौहरी, रन वीर सिंह यादव, इंजी. सुभाष यादव, प्रेम चंद शाक्य, सतीश समर्थ, अवलेंद्र यादव, प्रमोद यादव, बृजेश यादव, मुकेश सोलंकी, राम दत्त पारस ने उन्हें बधाई दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी