युवक ने फंदा लगा जान दी

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) थाना क्षेत्र के बमरारा गांव निवासी 21 वर्षीय पंकज ने घर के अं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:56 PM (IST)
युवक ने फंदा लगा जान दी
युवक ने फंदा लगा जान दी

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): थाना क्षेत्र के बमरारा गांव निवासी 21 वर्षीय पंकज ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा कर जान दे दी।

बमरारा गांव के राजेश सोनी के दो पुत्र हैं। जिसमे पंकज बड़ा और पवन छोटा है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पिता राजेश गांव की चक्की में आटा पिसाने गए थे। तभी पंकज ने सूना घर पाकर अंदर से दरवाजे बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जब पिता चक्की से लौटे तो दरवाजे खुलवाया। दरवाजे न खुलने पर खिड़की से देखा तो पंकज फांसी पर लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी