युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संसू खरेला (महोबा) खरेला थाने के मोहल्ला सहदराय निवासी 23 वर्षीय नरेंद्र परिहार ने कमरे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संसू, खरेला (महोबा): खरेला थाने के मोहल्ला सहदराय निवासी 23 वर्षीय नरेंद्र परिहार ने कमरे में कुंडे से फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी होने पर स्वजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

दिवंगत नरेंद्र परिहार मूल रूप से रिवई का रहने वाला था। खरेला में वह अपने नाना वृंदावन सिंह के बहन के साथ रहता था। उनका दूसरा भाई लोकेंद्र रिवई में ही रहता है। स्वजन के अनुसार शुक्रवार को रिवई में एक तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम था। नरेंद्र भी वहीं गया था। वहां से वह वापस लौटा और अपने कमरे सोने चला गया। इधर शाम करीब सात बजे उसकी बहन किसी काम से कमरे में गई तो देखा कि भाई फंदे से लटका हुआ है। उसने परिवार के लोगों को आवाज दी। युवक के फंदे से नीचे उतारा गया और चरखारी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर खरेला थाने के एसआई उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी