हर ब्लॉक में महिला मतदाता रह गईं पीछे

जागरण संवाददाता महोबा जिले में हर ब्लॉक में महिला मतदाता मतदान में पुरुष मतदाताओं से पीछे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:22 PM (IST)
हर ब्लॉक में महिला मतदाता रह गईं पीछे
हर ब्लॉक में महिला मतदाता रह गईं पीछे

जागरण संवाददाता, महोबा: जिले में हर ब्लॉक में महिला मतदाता मतदान में पुरुष मतदाताओं से पीछे रह गईं। वैसे मतदाताओं में उत्साह की बात करें तो हर बूथ पर महिलाओं की संख्या कहीं कम नजर नहीं आई। बुजुर्ग हों या युवा हर महिला मतदाता की बराबर सहभागिता बूथों पर देखने को मिली। आंकड़ों में भले ही महिला मतदाता पीछे रहीं लेकिन उनका सहयोग किसी भी कदम पर पीछे नहीं रहा।

जिले में पहले चरण में मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो चुका है। इसमें आंकड़ों की बात करें तो इस बार 6914 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनकी भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। यह भाग्य का पिटारा दो मई को खुलेगा। चुनाव में प्रधानी पद के लिए 2758 दावेदार हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए 212 प्रत्याशी मैदान में हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 273 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ। इसमें बरबई सीट पर 29 अप्रैल को प्रधानी पद के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले में इस बार कुल 566600 मतदाता हैं।

इसमें चार लाख 26 हजार, 843 मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इसमें जिले में 194460 महिला मतदाताओं ने वोट डाला। 232383 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला। अब यदि ब्लॉकवार आंकड़े देखें तो इसमें कबरई ब्लॉक में 153483 कुल मतदान हुआ। इसमें 69856 महिलाओं ने मतदान किया। 83627 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला। पनवाड़ी ब्लॉक में कुल 110548 मत पड़े। इसमें महिलाओं ने 46500 मत डाले। 54992 पुरुषों ने मतदान किया। चरखारी ब्लॉक में 74243 मत पड़े। इसमें 33448 महिलाओं ने मतदान किया। 40797 पुरुषों ने मतदान किया। जैतपुर ब्लॉक में 97567 मत पड़े। इसमें 44600 महिलाओं ने वोट डाले तो 52967 पुरुषों ने मतदान किया।

बिना लड़े जीत गए

क्षेत्र पंचायत के 19 दावेदार बिना लड़े ही निर्विरोध जीत गए। 2786 ग्राम पंचायत सदस्य बिना लड़े ही निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत सदस्य पद में कबरई ब्लॉक से 912, पनवाड़ी से 664, चरखारी 573, जैतपुर में 637 सदस्य बिना लड़े ही विजेता घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के चुनाव में कबरई से 10, पनवाड़ी से पांच, चरखारी से दो, जैतपुर से दो उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। जिला पंचायत सदस्य में 212 उम्मीवार मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी