दहेज को लेकर महिला का उत्पीड़न कर घर से भगाया

जासं महोबा ग्राम बछेछर थाना अजनर निवासी रिकी राजपूत ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2011 क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:54 PM (IST)
दहेज को लेकर महिला का उत्पीड़न कर घर से भगाया
दहेज को लेकर महिला का उत्पीड़न कर घर से भगाया

जासं, महोबा : ग्राम बछेछर थाना अजनर निवासी रिकी राजपूत ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2011 को ग्राम कुम्हरौड़ा माफ निवासी गंगाचरण राजपूत के साथ हुई थी। पिता ने विवाह में दस लाख की नकदी व दहेज का सारा सामान दिया था। लेकिन पति गंगाचरण के साथ ही अन्य ससुरालीजन दूसरी विदा के बाद से ही चार पहिया गाड़ी व जेसीबी खरीदने के लिए पैसा देने की मांग करने लगे।

पीड़िता रिकी राजपूत ने बताया कि पिता ने दो तीन माह बाद एक सोने की जंजीर और नकदी का बंदोबस्त करके उनको दिया। लेकिन आए दिन यह लोग पिटाई कर प्रताड़ित करते रहे। ससुरालियों को समझाया बुझाया गया लेकिन वह नहीं माने। वह और पैसों की मांग कर रहे है। बताया कि उनकी 9 साल की पुत्री भी है। बेटी होने से वह और उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद कई सालों तक किसी से बात नहीं करने दी। इसके बाद वह पुन: गर्भवती हुई और उसका गर्भपात करवा दिया गया। शराब के नशे में कई बार उसकी पिटाई की गई और तलाकनामे में दस्तखत न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कुछ माह पूर्व उसे घर से भगा दिया गया। पीड़ित रिकी के अनुसार पुलिस को सूचना देने के बाद भी कुछ नहीं हो सका। पीड़िता ने एसपी सहित उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर दोषी पति व अन्य ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी