महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता महोबा मप्र के ग्राम ज्योराहा लवकुशनगर निवासी 30 वर्षीय रेखा सिंह की अचानक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, महोबा : मप्र के ग्राम ज्योराहा लवकुशनगर निवासी 30 वर्षीय रेखा सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर उसके पिता अनिरुद्ध सिंह निवासी बम्हौरी काजी कबरई भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने घटना को संदिग्ध मानते हुए ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रेखा को कुछ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी