जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल..

जागरण संवाददाता महोबा सड़क पर पंच प्यारे चल रहे थे और समुदाय की महिलाएं पग को साफ क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:43 PM (IST)
जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल..
जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल..

जागरण संवाददाता, महोबा : सड़क पर पंच प्यारे चल रहे थे और समुदाय की महिलाएं पग को साफ कर रही थीं। सभी पर पुष्प वर्षा हो रही थी। मौका था गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश उत्सव का। शहर में इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। इस दौरान यहां सभी के मुंह से हर ओर जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल..गूंज रहा था।

शोभायात्रा के पूर्व गुरुद्वारे में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश उत्सव को लेकर कवि दरबार तथा ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाना कोटा राजस्थान की ओर से प्रवचन किया गया। अमृतसर के भाई गुरदित सिंह, कुरुक्षेत्र के भाई महाराज सिंह व भाई महोबा वाले ने कीर्तन की प्रस्तुति की। इसके बाद प्रवचन, पुष्पांजलि और अरदास का आयोजन किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी, सौरभ तिवारी, बुंदेली समाज संयोजक तारा पाटकर, शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू सहित सभी धर्म वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद यहां लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार, प्रीतपाल सिंह, उमेश कपूर, सरोज सोनी, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। जगह-जगह हुआ स्वागत

पावन प्रकाश उत्सव का जगह-जगह स्वागत हुआ। विधायक आवास पर प्रतिनिधि रोहित शर्मा, आल्हा चौक पर प्रमोद कुमार उर्फ बबली सहित कई जगहों पर लोगों ने स्वागत किया और चाय पानी आदि की भी व्यवस्था की गई। आकर्षण का केंद्र रहे पंच प्यारे

शोभायात्रा के साथ चल रहे पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। आल्हा चौक पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम और धार्मिक गीत पर नृत्य देखने को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सड़कों के साथ ही छतों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे। उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी