छेड़खानी के आरोपित शिक्षामित्र पर कार्रवाई की मांग कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

संवाद सूत्र महोबकंठ (महोबा) थाना क्षेत्र के गांव में संचालित परिषदीय स्कूल के शिक्षा मित्र ने स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 07:21 PM (IST)
छेड़खानी के आरोपित शिक्षामित्र पर कार्रवाई की मांग कर ग्रामीणों ने किया हंगामा
छेड़खानी के आरोपित शिक्षामित्र पर कार्रवाई की मांग कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

संवाद सूत्र, महोबकंठ (महोबा): थाना क्षेत्र के गांव में संचालित परिषदीय स्कूल के शिक्षा मित्र ने सहायक अध्यापिका से छेड़खानी कर दी थी। आरोपित और पीड़िता के बीच समझौता की जानकारी होने पर उस गांव के लोग गुरुवार को स्कूल के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा करते हुए आरोपित को हटाने की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि जब तक आरोपित को स्कूल से नहीं हटाया जाता तब तक उनके बच्चे उस स्कूल पढ़ने नहीं जाएंगे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है।

महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका के साथ उसी स्कूल के शिक्षामित्र ने उस समय छेड़खानी की थी जब वह घर लौट रही थी। पीड़िता ने इसकी तहरीर बुधवार को थाने में दी थी। बाद में शिक्षामित्र के माफी मांग लेने पर बिना कार्रवाई के समझौता हो गया था। गुरुवार दोपहर को गांव के लोग उस स्कूल के सामने एकत्र हो गए और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगा कर आरोपित और शिक्षिका दोनों को स्कूल से बाहर करने की मांग करने लगे। महोबकंठ थाना प्रभारी सूरज सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अभिभावकों ने कहा कि हम अपने बच्चों को इस स्कूल में नहीं भेजेंगे। यदि छेड़खानी की घटना हुई तो पीड़िता को मुकदमा दर्ज कराना चाहिए था, समझौता क्यों किया। कल हमारे बच्चों के साथ कोई घटना हो जाए तो क्या होगा। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान ने शिकायती पत्र दिया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी