भारत माता की आरती के साथ गूंजा वंदेमातरम

जागरण संवादाता महोबा अंग्रेजी हुकूमत से मिली आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:46 PM (IST)
भारत माता की आरती के साथ गूंजा वंदेमातरम
भारत माता की आरती के साथ गूंजा वंदेमातरम

जागरण संवादाता, महोबा : अंग्रेजी हुकूमत से मिली आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत प्रबुद्ध नागरिकों ने शहर के आल्हा चौक पर भव्य दीपदान किया गया। भारत माता की आरती कर सामूहिक वंदेमातरम गाया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष तारा पाटकर ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत नगर के सभी स्मारकों व महापुरुषों की मूर्तियों पर दीपदान, भारत माता की आरती व सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आल्हा चौक में इसी श्रंखला के तहत भव्य आयोजन किया गया। बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्येन्द्र प्रताप ने भारत माता की 12 फीट ऊंची तस्वीर चौराहे पर लगाई। उसके बाद नगर के गणमान्य नागरिकों ने आरती की। अंत में सामूहिक वंदेमातरम से आल्हा चौक गूंज उठा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचारक धनंजय आनंद, विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख मनोज शिवहरे, लक्ष्मीकांत, मुरारीलाल अग्रवाल, मिहीलाल, शुभम, रवि, अश्विनी पाटकार, दिलीप जैन, कालका प्रसाद गुप्ता, राहुल अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी