सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत

जासं महोबा दो अलग-अलग गांवों में सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत हो गई। थाना अजनर के ग्राम ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 05:30 PM (IST)
सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत
सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत

जासं, महोबा : दो अलग-अलग गांवों में सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत हो गई। थाना अजनर के ग्राम लड़पुरा निवासी 55 वर्षीय पार्वती पत्नी भजनलाल यादव मंगलवार की शाम खेत पर काम कर रही थी। तभी उसे सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। स्वजन उसे सीएचसी अजनर ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी घटना में ेंनैपुरा महोबकंठ निवासी 35 वर्षीय विनीता पत्नी कालीचरन को भी खेत पर सर्प ने डंस लिया। इलाज के लिए उसे पनवाड़ी पीएचसी लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी