25 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा

जासं महोबा अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान संचालित है। इसी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:07 PM (IST)
25 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा
25 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा

जासं, महोबा: अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान संचालित है। इसी के तहत अजनर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्ता किया और उनके पास से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। अजनर थाना प्रभारी अभिमन्यु यादव ने गठित पुलिस और आबकारी टीमों के साथ दो स्थानों पर दबिश ती। पहले करीना कबूतरा पत्नी विक्की, निवासी कबूतरा डेरा चेकडैम ग्राम गंज थाना अजनर और जनपद महोबा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई । अन्य दबिश में शर्मिली पत्नी राजू कबूतरा निवासी कबूतरा डेरा ग्राम सीगौन को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी