दो वाहन सीज, 143 लोगों से वसूला 25500 रुपये जुर्माना

जासं महोबा शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे 35 घंटे तक जिले में लॉकडाउन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:34 PM (IST)
दो वाहन सीज, 143 लोगों से वसूला 25500 रुपये जुर्माना
दो वाहन सीज, 143 लोगों से वसूला 25500 रुपये जुर्माना

जासं, महोबा: शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे 35 घंटे तक जिले में लॉकडाउन किया गया। नियम का पालन न कराने वालों से जुर्माना वसूल किया गया।

एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव व एएसपी आरके गौतम के निर्देशन में सभी सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराया। लॉकडाउन व नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की।

सीओ सिटी रामप्रवेश राय सहित सभी क्षेत्राधिकारियों ने पैदल गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करवाया एवं पीए सिस्टम द्वारा लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया गया। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश दिया गया। लोगों से मास्क का प्रयोग करने व समय-समय पर अपने हाथों को साबुन व सैनिटाइजर से धोने की अपील की गई। वीकेंड लॉकडाउन व कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों के ई-चालान किए गए तो वहीं दो वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही 143 व्यक्तियों से 25500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

chat bot
आपका साथी