पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा, तीन को नोटिस

जागरण संवाददाता महोबा पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:11 PM (IST)
पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा, तीन को नोटिस
पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा, तीन को नोटिस

जागरण संवाददाता, महोबा : पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, तीन के खिलाफ नोटिस जारी की है।

उप निदेशक कृषि श्रीराम ने बताया कि पराली जलाने को लेकर विकासखंड पनवाड़ी के गांव गरौली के किसान दयाराम पटेरिया और ग्राम बैंदो के किसान हर्षवर्धन के खिलाफ थाना पनवाड़ी में एफआइआर दर्ज कराई गई है। दोनों किसान खेत में धान की फसल काटकर पराली जला रहे थे। दोनों किसानों के खिलाफ दर के हिसाब से आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। उसी गांव में तीन लोग कूड़ा जला रहे थे। उन्हें ऐसा करने पर नोटिस दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि आगे से ऐसा किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी