सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह गंभीर

जागरण संवाददाता महोबा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:09 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह गंभीर
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह गंभीर

जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद हमीरपुर के ग्राम कैथी निवासी 48 वर्षीय चंचला पत्नी रामकुमार राजपूत अपने 26 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र के साथ ग्राम रोशनपुरा में निमंत्रण करने गई थी। शनिवार दोपहर को बाइक से मां बेटा अपने गांव आ रहे थे। तभी ग्राम करहराकला में बने ब्रेकर पड़ने से महिला बाइक से उछल कर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार दौरान मौत हो गई। स्वजन बिना पीएम कराए शव घर ले गए। हमीरपुर जिले के बरखरी थाना बिवार निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र शिवनारायण शुक्रवार की देर शाम बाइक से गांव जा रहा था। सूपा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोहल्ला छजमनपुरा निवासी 16 वर्षीय हर्ष सोनी और उसका साथी 17 वर्षीय अभिषेक बाइक से जा रहे थे। तभी मोहल्ला कसौराटोरी के पास बाइक से भिड़ंत हो गई और दोनों घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में चरखारी निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र, सूपा निवासी 21 वर्षीय मुकेश और मुख्यालय निवासी 45 वर्षीय लाला भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी