दो बसों को किया सीज, एक का हुआ चालान

जागरण संवाददाता महोबा वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:07 PM (IST)
दो बसों को किया सीज, एक का हुआ चालान
दो बसों को किया सीज, एक का हुआ चालान

जागरण संवाददाता, महोबा : वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं लोगों को संक्रमण से बचाव की जानकारी देने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 ई-चालान व कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 11 व्यक्तियों से 1700 रुपये शुल्क वसूला गया।

बुधवार रात पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश दिया। कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। एआरटीओ सुरेश कुमार वर्मा एवं यातायात प्रभारी अरविद मिश्रा के नेतृत्व में वाहनों की चेकिग की गई। अवैध तरीके से सवारी लेकर चलने वाली दो बसों को सीज कर भटीपुरा चौकी पर खड़ी कराया गया। एक बस का चालान भी किया गया।

chat bot
आपका साथी