रिजल्ट आते ही उत्साह से झूमे मेधावी

जागरण संवाददाता महोबा शुक्रवार को सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राअ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:45 PM (IST)
रिजल्ट आते ही उत्साह से झूमे मेधावी
रिजल्ट आते ही उत्साह से झूमे मेधावी

जागरण संवाददाता, महोबा: शुक्रवार को सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्सुकता थी। दोपहर बाद जैसे ही साइड पर रिजल्ट आया कि मेधावी उत्साह से झूम उठे।

जिले में महोबा के सेंट जोसेफ में छात्र ध्रुव गोयल को 97.6 फीसद अंक मिले। इसी स्कूल के शाश्वत को 96.4, स्नेहा गुप्ता 96, आशीफा 95.8, आशुतोष अवस्थी 95.6, श्रेयजल 95.6, आशीष त्रिपाठी 92.2, अयान अहमद 95, सुजल गुप्ता 95, अर्सी अफजल 95, अनुराग द्विवेदी 95, नसउ्ददीन 94.8, शिव आसीष 94.8, सौम्या विश्वकर्मा 94, रिफत परवीन 93.4, अपूर्वा गोस्वामी 92.8, शिवापाठक ने 92.6, फीसद अंक प्राप्त किए। महोबा के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में सुमित राजपूत को 94.8, यशी अग्रवाल को 94.2, आरुषी को 93.2, मोहित साहू को 92.66, श्रेया सिंह को 92, आदिती गुप्ता को 91.4, हर्ष गुप्ता को 89.4 फीसद अंक मिले। नवोदय विद्यालय की रिचा तिवारी को 95.6, पर्व खरे को 95, अभिषेक तिवारी को 94.8, श्रेया को 94.6, संगीता को 94.4 फीसद अंक मिले। इसी तरह जिले के केंद्रीय विद्यालय महोबा के अंकित कुमार को 95.4, रिचा को 95.2, शेखर को 95, पूजा तिवारी को 94.8, निपुन को 94.2, अनुष्का तिवारी को 93.4, यशिका गुप्ता को 93.4, अंचल सिंह को 93.2 फीसद अंक मिले।

कुलपहाड़ के क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल की दर्शिका पाठक और यहीं की साक्षी नायक को संयुक्त रूप से 93 फीसद अंक मिले। वहीं जिले के आरवीबीएस व कबरई के साहू इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट तकनीकी कारणों से कुछ दिन बाद आने की सूचना बोर्ड की ओर से दी गई है।

chat bot
आपका साथी