स्वामी ब्रम्हानंद के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

जासं महोबा शहर के डीएवी इंटर कालेज में स्वामी ब्रम्हानंद जी महाराज की 127वीं जयंती हषो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:31 PM (IST)
स्वामी ब्रम्हानंद के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
स्वामी ब्रम्हानंद के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

जासं, महोबा : शहर के डीएवी इंटर कालेज में स्वामी ब्रम्हानंद जी महाराज की 127वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रबंधक मनोज तिवारी, रामदत्त तिवारी अजेय, मुकेश विकास गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा की।

रामदत्त तिवारी अजेय ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को स्वामी ब्रम्हानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने सभी का आभार जताया। बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संचालन अबोध कुमार सोनी ने किया।

chat bot
आपका साथी